Sunday, February 15, 2026
Homeभीलवाड़ाक्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन

आसींद :- स्मार्ट हलचल|परासोली में आयोजित परासोली होम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 5 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्यूरिकेन, केसरी नंदन, कृष्णा डेयरी, कुमावत कंप्यूटर्स और साँवरिया कंस्ट्रक्शन शामिल रही।टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि सभी टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। सभी टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लीग मैचों के बाद फाइनल मुकाबला प्यूरिकेन और कान्हा डेयरी के बीच खेला गया।

फाइनल मुकाबले में प्यूरिकेन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता बनी, जबकि कान्हा डेयरी टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच में प्यूरिकेन टीम के कप्तान लक्ष्मीनारायण ने शानदार पारी खेली और टीम के सभी खिलाड़ियों ने उनका अच्छा साथ दिया।

प्यूरिकेन टीम के स्पॉन्सर रवि प्रकाश कुमावत ने बताया कि उनकी टीम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में रही, खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की और उसी का परिणाम जीत के रूप में मिला।

इस मौके पर सभी टीमों के स्पॉन्सर और गांव के गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा। गांव के समाजसेवी गोविंद कुमावत भामाशाह के रूप में आगे आए और उन्होंने टूर्नामेंट के लिए अच्छा आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular