Homeभरतपुरघर में जबरन घुसे बदमाश, पत्नी से की छेड़छाड़, 3 तोला सोना...

घर में जबरन घुसे बदमाश, पत्नी से की छेड़छाड़, 3 तोला सोना और 20 तोला चांदी के जेवरात लूटे, 7 के खिलाफ मामला दर्ज


घर में जबरन घुसे बदमाश, पत्नी से की छेड़छाड़, 3 तोला सोना और 20 तोला चांदी के जेवरात लूटे, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। जिले के धंबोला थाने में एक व्यक्ति ने 7 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बदमाश आधी रात को शराब पीकर उसके घर आए। नॉनवेज मांगा और नहीं देने पर जबरन उसके घर में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और कैश लूट लिए। बदमाशों ने उसकी पत्नी से भी छेड़छाड़ की। लोगो के आने पर सभी बदमाश मौके से भाग गए। धंबोला थाना पुलिस के अनुसार सुरेश खटीक पुत्र अंबालाल खटीक निवासी सागवाड़ा हाल सीमलवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सुरेश ने बताया कि वह नॉनवेज की दुकान चलाता है। 9 जून की रात के समय वह, उसकी पत्नी और 2 बच्चे घर में सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो 3 बाइक पर कुछ लड़के थे। उन्होंने नॉनवेज मांगा। मना करने पर बदमाश जबरन धक्का देते हुए उसके घर में घुस गए। घर में बैग में पड़े 50 हजार रुपए, 3 तोला सोने और 20 तोला चांदी के जेवर लूट लिए और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। पत्नी को जबरन घसीटते हुए बाहर खींचने लगे। विरोध करने और चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए। इस पर बदमाश मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि जाते जाते बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। इस दौरान बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। जिसे धंबोला पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि अब बदमाश उसे फोन पर 1 लाख 80 हजार रुपए की फिरौती मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES