Homeराज्यफसल बीमा योजना से कंपनियों ने 40 हजार करोड़ का मुनाफा कमाया,...

फसल बीमा योजना से कंपनियों ने 40 हजार करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि किसान भुगतान को तरस रहे : कांग्रेस

फसल बीमा योजना से कंपनियों ने 40 हजार करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि किसान भुगतान को तरस रहे : कांग्रेस

 राजेश कोछड़
नई दिल्ली -स्मार्ट हलचल/कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से बीमा कंपनियों ने 40,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि किसान बीमा की राशि का भुगतान नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस बीमा राशि के लिए दावा करने के 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करेगी।


किसान भुगतान नहीं होने की समस्या से जूझ रहे
रमेश ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘वर्ष 2016 में निवर्तमान प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना लागू की। इसका क्या नतीजा निकला? बीमा कंपनियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 40,000 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। वहीं किसान बीमा राशि का भुगतान नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं।” उन्होंने पार्टी की गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की ‘किसान न्याय’ गारंटी में यह भी शामिल है कि दावा करने के 30 दिनों के भीतर बीमा राशि का सीधे खाते में भुगतान सुनिश्चित करना है। साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पूरी तरह से बदलाव करके इसे किसानों के हित में बनाना है।”


PM मोदी हमेशा पश्चिम बंगाल को बदनाम क्यों करते है ?
रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिम बंगाल में जनसभा का उल्लेख करते हुए उनसे राज्य से संबंधित कुछ विषयों पर सवाल किए। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन को महत्व देते हैं? निवर्तमान प्रधानमंत्री हमेशा पश्चिम बंगाल को बदनाम क्यों करते रहते हैं? पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा का पैसा लगभग तीन सालों से क्यों रोक दिया गया है?’

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES