ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली, गिलुण्ड के विभिन्न ग्रामो सहित आस-पास के क्षैत्रो में 1 फरवरी को सांयकाल हुई ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर बताया की गत 1 फरवरी को सांयकाल विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली, गिलुण्ड के विभिन्न ग्रामो सहित आस-पास के क्षैत्रो में ओलावृष्टि से खेतो में खड़ी अफीम व गेहुं की फसल के साथ ही खेतो में काट के रखी हुई सरसो की फसलो को बहुत नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानो की उम्मीदो को गहरा आघात लगा है तथा उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से अनुरोध किया है कि ओलावृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाया जावें ताकि किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।













