हमे हमारी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर गर्व है – कृपलानी
बन्शीलाल धाकड़
ब्रह्मभोज के साथ ही हुआ कथा का समापन
छोटीसादड़ी/स्मार्ट हलचल/रविवार को बसेड़ा में विदुषी अंजली आर्या के मुखारविंद से चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का समापन रावण के अंत,विभीषण के राज तिलक और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटकर श्रीराम के राज तिलक के साथ हुआ। गांव के सोहन लाल आंजना ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के समापन में पंहुचे पूर्व मंत्री निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा हमे हमारी संस्कृति और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम पर गर्व है उनके पदचिन्हों पर चलकर घर और देश को स्वर्ग बनाए। कथा समापन के दिन 11 कुंडीय यज्ञ पूरे गांव के महिला पुरुषों द्वारा किया गया। जिसमे प्रातः काल सभी के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां लगाई गई,यज्ञ के दौरान सभी ने कथा प्रवर्तक आर्या के सामने बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया वहीं ये यज्ञ गांव की सुख शांति के साथ साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए भी किया गया। कथा समापन अवसर पर पहुंचे विधायक कृपलानी,निंबाहेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, छोटी सादड़ी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर,निंबाहेड़ा आर्य समाज प्रधान विक्रम आंजना,ठाकुर महिपाल सिंह, रतन लाल राजोरा आदि अतिथियों का गांव की ओर से सरपंच पुरुषोत्तम मीणा,मनोहर लाल आंजना,शांतिलाल सेन विजय आंजना आदि द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया,
वहीं कथा प्रवर्तक आर्या और उनके साथ वाद्य यंत्रों पर साथ दे रही टीम का विदाई अभिनंदन गोवर्धन लाल पहलवान,वर्दीचंद आंजना,कारूलाल आंजना, उदयलाल पहलवान,शिवलाल आंजना व पूरी टीम द्वारा शॉल और दुपट्टा पहना कर किया गया। साथ ही सात दिवसीय कथा में सहयोग करने वाले और कथा सुनने आने वाले सभी महिला पुरुषों का गांव के घनश्याम आंजना द्वारा पूरे गांव की ओर से आभार व्यक्त किया गया।