( सांवर वैष्णव )
सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|सदभावना पूर्वक रहे, सम्मान दे एवं परस्पर सहयोग करें समाज जोड़ने का प्रमुख कार्य यही है । गत 100 वर्षों से संघ समाज में जन जागरण का कार्य करता आया है । प्रत्येक गांव में एक मंदिर, एक पनघट एवं एक शमशान हो जहां समाज के सब बंधु जा सके । इससे समाज में एकता प्रगाढ़ होगी । आज के युवाओं को नौकर नहीं मालिक बनने की मानसिकता पर काम करने का संदेश दिया । यह बात शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित हो रहे, प्रबुद्ध जन गोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर ने गोष्ठी में मौजूद प्रबुद्ध जनों से कहीं उन्होंने ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की । उन्होंने बताया कि संघ का उद्देश्य एक सशक्त, संगठित और संस्कारवान समाज का निर्माण करना है । भारत का अतीत गौरवशाली रहा है, समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के प्रति सजग रहना होगा । समाज विखंडन को देश की सबसे बड़ी कमजोरी मानते हुए समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया । संघ के शताब्दी वर्ष की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदाओं के समय संघ कार्यकर्ता हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे हैं । उन्होंने युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए जीवन जीने का संदेश दीया । जन गोष्ठी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्र खटीक ने किया और भाव गीत मनीष शर्मा ने गया । इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता केशव नारायण, भंवरलाल भांबी, मनोज कुमार शर्मा, खंड कार्यवाह सीताराम खटीक, गोपाल प्रजापत, छोटू लाल बलाई, मुकेश तेली, सुरेंद्र सिंह कानावत, तेज सिंह राणावत व मनीष शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे ।।
