मोटरसाइकिल मोबाइल और नगदी समेत शिवली में दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|यहां देहात में हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले शिवली पुलिस को दो और शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है उनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और 29,000/- रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।
यह महत्वपूर्ण सफलता अपनी अब तक की नौकरी में सैकड़ों अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशाली के जुझारू तेवरों वाले शिवली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह को मिली।
घटना के समय वह अपनी टीम के सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार शर्मा, अजय कुमार ,कांस्टेबल अरुण कुमार, बौबी सिंह, अतुल प्रताप सिंह, गौरव कुमार और दाऊजी के साथ शमशाद पुत्र सज्जाकी निवासी बैरी दरियाव थाना शिवली द्वारा दर्ज कराए गएमुकदमे के संदर्भ में अपराधियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सिंहपुर जाने वाले रास्ते के पास वैभव सिंह भदौरिया पुत्र राम भान सिंह निवासी ग्राम सरैया पो0 लालपुर थाना शिवली, संगम उर्फ छोटू कुशवाहा पुत्र दीप सिंह कुशवाहा निवासी मोहल्ला खमार लालपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उनके हत्थे चढ़ गये। जिस पर उनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल इनफीनिक्स व 12 हजार रुपये बरामद किए गये।
इस बीच जब पीड़ितों की सहायता के साथ ही हर तरह की घटनाओं के सटीक खुलासे के लिए भी चर्चित इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर द्वारा पूछताछ के क्रम में आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम लालपुर सरैया थाना शिवली के भी बारे में पता चला, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
अपराधियों के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए चर्चित इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा की गई गहन पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने साथी आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम लालपुर सरैया थाना शिवली के साथ मिलकर हृदयपुर के पास मोटर साइकिल से जा रहे थाना क्षेत्र रूरा से एक व्यक्ति से 34000/- रूपये उसकी पैन्ट की जेब से छीने थे। इंस्पेक्टर अमरेन्द्र ने बताया कि इन्हीं तीनों शातिर लुटेरों ने सिकन्दरा से चुराई गयी मोटर साइकिल से ही ग्राम शाहजहाँपुर थाना क्षेत्र सट्टी से एक व्यक्ति को रोककर 18000/- रुपये जेब से निकाल लिये थे। इन सभी लुटेरों के पास और भी कई थानों में विभिन्न संगीन धाराओं के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस उनके फरार साथियों की तलाश कर रही है।