Homeभरतपुरहरे पेड़ो को काटना पड़ा भारी , नगर परिषद ने लगाया 20...

हरे पेड़ो को काटना पड़ा भारी , नगर परिषद ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

हरे पेड़ो को काटना पड़ा भारी , नगर परिषद ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

पर्यावरण सरंक्षण को लेकर नगरपरिषद गंभीर, वृक्ष हमारी धरोहर है – सभापति

रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल।वृक्ष हमारी धरोहर है और उसके सरंक्षण को लेकर परिषद गंभीर है इसलिए इस वर्ष नगरपरिषद द्वारा स्थानीय प्रजाति के 21 हजार छायादार और फलदार वृक्ष लगाए जायेगे ये बात नगरपरिषद सभापति अमृत कलासुआ ने कही। मंगलवार को शास्त्री कॉलोनी में एक नागरिक द्वारा अपने निजी कारण से दो हरे पेड़ो को जमीन से काट दिए इस पर नगरपरिषद सभापति अमृत कलासुआ ने तत्काल टीम परिषद को उक्त नागरिक से जुर्माना वसूलने और कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये। टीम परिषद ने सफाई निरीक्षक रामसिंह के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया और उक्त नागरिक को हरे पेड़ जड़ से काटने और सरकारी सम्पति के नुकसान की एवज में 20 हजार रूपये का जुर्माना वसूला और भविष्य में बिना नगरपरिषद की स्वीकृति के पेड़ो को नहीं काटने हेतु पाबन्द किया। सभापति ने बताया कि हरे पेड़ हमारी धरोहर है और उन्हें काटना क़ानूनी अपराध है , ऐसा करने पर परिषद द्वारा कानूनी कार्यवाही के साथ साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े पेड़ो की छटाई परिषद द्वारा जाती है , जिससे पेड़ो की टहनिया विद्युत लाइन को न छुए पर बिना नगर परिषद की स्वीकृति के हरे पेड़ो को काटना सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने की श्रेणी में आता है। सभापति ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शहर में सघन व्रक्षारोपण किया जा रहा है , परिषद द्वारा इस वर्ष शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय प्रजाति के 21 हजार पौधे लगाए जायेगे और शहर के नागरिको को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर उन्हें पर्यावरण सरंक्षण हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। सभापति ने टीम परिषद के कार्मिक और शास्त्री कॉलोनी के वार्ड प्रभारी गीतेश पंड्या की सजगता की प्रशंसा की और सभी कार्मिको को वार्ड में निरंतर निरीक्षण हेतु निर्देशित किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES