पावटा , स्मार्ट हलचल।पुलिस थाना प्रागपुरा एवं जिला साईबर सैल ने साईबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए साईबर फ्रोड़ व ऑनलाईन गेमिंग से करोड़ों रुपये की धोखाधडी करने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए साईबर फोड़ व ऑनलाईन गेमिंग के प्रयोग में लिए जाने वाले सामान को जब्त कर गिरोह पर कडा प्रहार किया । गौरतलतब है कि साईबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक जयपुर रेन्ज के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली बहरोड़ सतवीर सिंह द्वारा साईबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम खान, वृत्ताधिकारी वृत्त विराटनगर उमेश कुमार निठारवाल के सुपरविजन में साईबर फ्रोड व ऑनलाईन गेमिंग । खिलाप कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । शुक्रवार को प्रागपुरा थानाधिकारी प्रागपुरा भजनाराम को ग्राम चांदोली में लक्ष्मण मीणा पुत्र छीतरमल के मकान के पास मन्दिर में तिबारानुमा कमरे में अैवध गतिविधियों की सूचना मिलने पर मय गठित टीम के दबिश दी गई । और मुलजिम लक्ष्मण ई पुत्र छीतरमल जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी चांदोली के कब्जे से एक लेफ्टॉप मय एक चार्जर , 15 मोबाईल फोन , 2 मोबाईल चार्जर , 4 सिम अलग से, एक एयर फिबर वाईफाई मय सैटअप बॉक्स मय डाटा केबल जब्त कर मुल्जिम लक्ष्मण मीणा को गिरफ्तार किया ।
