Homeराजस्थानअलवरसायबर शील्ड एवं सडक सुरक्षा अभियानों के तहत थाने पर सीएलजी सदस्यों...

सायबर शील्ड एवं सडक सुरक्षा अभियानों के तहत थाने पर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

रेखचन्द्र भारद्वाज

जुरहरा, जिला डीग: स्मार्ट हलचल/पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे सायबर शील्ड अभियान एवं सडक सुरक्षा माह अभियान के तहत थाना जुरहरा पर शुक्रवार को जुरहरा थानाधिकारी अमित कुमार के द्वारा सी.एल.जी. सदस्यों, ग्राम रक्षकों, पुलिस मित्रों एवं सुरक्षा सखियों की मीटिंग ली गई। थानाधिकारी के द्वारा मीटिंग में उपस्थित जनों से संवाद स्थापित कर सायबर अपराध से सम्बन्धित अपराध एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मीटिंग में कानून एवं यातायात सम्बन्धी जानकारी भी दी गई। मीटिंग में करीब 50 सदस्य सम्मिलित हुये। सी.एल.जी. सदस्यों को उक्त जानकारी को आमजन में प्रचार प्रसार करने का आह्वान भी किया गया। बैठक में जुरहरा थानाधिकारी अमित कुमार के अलावा महेन्द्र जैन, राजीव अग्रवाल, गजेंद्रसिंह, गजराज आर्य, सोनू खंडेलवाल उपसरपंच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES