Homeभीलवाड़ासाइबर सुरक्षा पर जागरुक किया, विज्ञान प्रश्न बैंक वितरित किए

साइबर सुरक्षा पर जागरुक किया, विज्ञान प्रश्न बैंक वितरित किए

भीलवाड़ा।  चूरिया मूरिया शिक्षा पर्यावरण स्वास्थ्य सेवा संस्था की ओर से सेमुमाराबाउमा विद्यालय भीलवाड़ा में प्रधानाचार्य रानी तंबोली की अध्यक्षता में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और विज्ञान विषय के प्रश्न बैंक, सन्दर्भ पुस्तकें, पेन भी निशुल्क वितरित किए गए। सचिव हेमलता अगनानी ने बताया कि कार्यक्रम में आई एस ई ए और साइबरपीस कॉर्पस के ब्रांड एम्बेसडर व वरिष्ठ अध्यापक पनोतिया स्कूल महेश कुमार कोली ने छात्राओं को डिजिटल खतरे , अपराध बताकर उनसे बचाव के उपाय बताये, टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी, साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक किया। रमेश अगनानी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। सदस्य अनिल शर्मा ने बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण करने , पेड़ लगाने और बड़ा करने का संकल्प दिलाया। कक्षा 10 वी बोर्ड की बालिकाओं को विज्ञान विषय के प्रश्न बैंक, सन्दर्भ पुस्तकें और पेन भी वितरित किए। कोषाध्यक्ष गायत्री चौहान , खुशी गुर्जर, रुद्रान्श शेखावत, प्रवीण बहेड़िया , शोभना चौहान, सीमा सोनी, मनीषा शर्मा , सरोज पारीक, सावित्री सोमानी आदि उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES