शशिकांत शर्मा
वैर , स्मार्ट हलचल|भरतपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति वैर के द्वारा वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं मोबाइल आदि गैजेट्स के दुरुपयोग से हो रहे अपराधों के प्रति न्यायिक अधिकारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहित द्विवेदी द्वारा अग्रवाल बाल निकेतन विद्यालय वैर मैं बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं मोबाइल आदि के दुरुपयोग से होने वाले मानसिक स्वास्थ्य एवं हानि के प्रति बच्चों को जागरूक किया, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य नायक मजिस्ट्रेट संख्या प्रथम नमो नारायण मीणा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मॉडर्न पब्लिक विद्यालय वैर में बढ़ रहे साइबर अपराधों, बैंक से संबंधित ओटीपी पासवर्ड , मोबाइल फोन पर आए हुए अनजान लिंग पर क्लिक करने से होने वाले फ्रॉड के प्रति बच्चों को जागरूक किया तथा आधारित वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या द्वितीय शैली परवाल द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव समराया में बच्चों को बढ़ रहे साइबर अपराध, साइबर फ्रॉड, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, मोबाइल फोन आदि के दुरुपयोग से बचाव के प्रति जागरूक किया साथ ही प्रत्येक विद्यालय में सुझाव अथवा शिकायत पेटिका “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से रखी गई जिसमें सभी अपने-अपने सुझाव एवं शिकायत दर्ज कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
