Homeराष्ट्रीयराजस्थानसिलेंडर लीकेज होने से पकड़ी आग दंपत्ति झुलसे

सिलेंडर लीकेज होने से पकड़ी आग दंपत्ति झुलसे

सिलेंडर लीकेज होने से पकड़ी आग दंपत्ति झुलसे

राजकुमार सैन

स्मार्ट हलचल,धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सिलेंडर लीकेज होने के चलते खाना बनाते समय आग लग गई। जिस आग को बुझाने के दौरान दंपति झुलस गए। आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे दंपत्ति को स्थानीय लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडर को घर से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने सिलेंडर पर पानी डालकर आग बुझाई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर 3 में रहने वाला बलराम और उसकी पत्नी संध्या घर पर अकेले रहते हैं। सुबह पति बलराम के आरईसीएल फैक्ट्री में ड्यूटी पर जाने के लिए उसकी पत्नी संध्या देवी घर में खाना बना रही थी।

इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज होने के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग को बढ़ता देख संध्या देवी और उसका पति बलराम सिलेंडर को निकाल कर बाहर ले जाने लगे। इस दौरान दोनों ही आग से झुलस गए। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मिट्टी और पानी डालकर सिलेंडर को घर से बाहर निकाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की सूचना के बाद दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना में दंपति गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -