Homeराजस्थानकोटा-बूंदीअवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित कई सिलेंडर...

अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित कई सिलेंडर जब्त

नितिन डांगी, ब्यावर ✍️

जिला कलेक्टर महेंद्र खडगावत के निर्देशन में कार्रवाई

ब्यावर, 27 मार्च – स्मार्ट हलचल/जिला प्रशासन द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम रामपुरा, पंचायत देवपुरा, मसूदा, ब्यावर में बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व जिला कलेक्टर महेंद्र खडगावत के निर्देशन में किया गया, जिसमें जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक, प्रवर्तन अधिकारी मुरारीलाल और पुलिस थाना मांगलियावास की टीम शामिल रही।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद
‌जांच दल ने छापेमारी के दौरान एक ट्रक, 10 बड़े सिलेंडर (422 किलोग्राम क्षमता), 26 व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर (प्रत्येक 19 किलोग्राम), 6 पाइप और रेगुलेटर सहित अन्य उपकरण जब्त किए। प्रशासन के पहुंचते ही अवैध रिफिलिंग में संलिप्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

कानूनी कार्रवाई और जब्त सामग्री
पुलिस ने जब्त सामग्री को थाना मांगलियावास में सुरक्षित रखवाया और आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं एलपीजी (नियंत्रण) आदेश, 2000 के तहत मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई से अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त निगरानी
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध गैस रिफिलिंग जैसी खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसी गतिविधियों से आमजन की सुरक्षा को खतरा होता है, इसलिए भविष्य में भी प्रशासन इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES