दुष्कर्म के मामले में पीड़िता और उसके परिवार पर हमला, बयान नही बदलने से रंजिश पाले दबंगों ने हाथ पैर तोड़े, दो गंभीर रूप से घायल

भीलवाड़ा/दुष्कर्म के एक मामले में पीडीता व उसके परिवार के बयान नहीं बदलने से रंजिश पाले दबंगों ने परिवार के सदस्यों पर खेत पर जाते समय हमला कर दिया और दो लोगों के हाथ पैर तोड़ दिए जिसमे दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाना अन्तर्गत सांगानेर रोड पर एक निजी चिकित्सालय में चल रहा उपचार, गंभीर रूप से घायल परिवार के एक सदस्य का बड़ा ऑपरेशन हुआ, जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं मामला अजमेर जिले के सरवाड़ का बताया जा रहा है, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए लोगों ने सरवाड़ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं की दबंगों के दबाव में थाने में हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकी हमने जान-माल की सुरक्षा का खतरा बताते हुए थाने पर रिपोर्ट दे रखी थी। पीड़ीत परिवार के अधिवक्ता भेरू बैरवा ने बताया की उक्त घटनाक्रम में उच्च अधिकारियों को अवगत् करवाकर पीड़ीत परिवार को न्याय दिलाने के पुरे प्रयास किए जाएंगे।