Homeभीलवाड़ाडाबिया गांव में आतंक मचाने वाला पैंथर पिंजरे में हुआ कैद

डाबिया गांव में आतंक मचाने वाला पैंथर पिंजरे में हुआ कैद

भीलवाड़ा । बिजौलिया क्षेत्र के डाबिया गांव में पिछले तीन चार दिनों से वन विभाग की टीम पैंथर को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत कर रही थी पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया और उसमे मृत श्वान रखा गया आखिरकार सफलता हाथ लगी और पैंथर पिंजरे में कैद हो गया । वनपाल ननद सिंह ने बताया की गांव डोबिया वनपाल नाका आरोली के अंतर्गत आता है । पैंथर को पकड़ने के बाद उसे मेनाल ईको पार्क पर लाया गया जहां उसका मिडिकल करवाया बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पैंथर को जंगल में छोड़ दिया । गौरतलब है की पैंथर ने डोबिया गांव में आतंक मचा रखा था और ग्रामीणों के नाक में दम कर रखा था जो आबादी क्षेत्र में घुसकर पशुओं को शिकार बना रहा था जिसने पांच गोवंश को शिकार बनाया जिससे सारे ग्रामीण दहशत में जी रहे थे जो फुलासती वनखंड में भी काफी दिनो से विचरण कर रहा था । जब गुरुवार देर रात पैंथर पिंजरे में आ गया तो ग्रामीणों ने राहत की सास ली ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES