दाधीच समाज महाकुंभ सम्पन्न, 6 हजार समाजजनों ने लिया भाग

सांवलियाजी मंडफिया में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय युवक-युवती, विधवा-विधुर एवं तलाकशुदा परिचय सम्मेलन आयोजित; समाजोत्थान और सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। महर्षि दधीचि ब्राह्मण समाज का अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय युवक-युवती, विधवा-विधुर एवं तलाकशुदा परिचय सम्मेलन रविवार को सांवलियाजी मंडफिया में आयोजित दाधीच समाज महाकुंभ के साथ सम्पन्न हुआ। महाकुंभ में प्रदेश सहित देश-विदेश से करीब 6 हजार समाजजनों ने भाग लिया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में समाजोत्थान, सामाजिक एकजुटता और युवक-युवतियों के परिचय सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक कन्हैयालाल भट्ट ने बताया कि महाकुंभ का उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पुजारी दाधीच सालासर ने कहा कि वर्तमान समय में दाधीच ब्राह्मण समाज को केवल अपने समाज तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अन्य ब्राह्मण समाजों के साथ भी सामाजिक संबंधों को मजबूत करना चाहिए।

सहसंयोजक जगदीशचंद्र जोशी उदयपुर ने समाजजनों से तन-मन-धन से सहयोग करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

समाजसेवियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सहसंयोजक जगदीशचंद्र जोशी को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शतायु के करीब सांवलियाजी निवासी लक्ष्मीलाल दाधीच, शांतिलाल ओझा तथा देहदानी एवं समाज के भामाशाह वैद्य ओमप्रकाश दाधीच का भी प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।

आयोजन समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल भट्ट, सहसंयोजक लक्ष्मीकांत दायमा, जगदीश प्रसाद तिवारी, शिवप्रकाश सावा, गोपाल दाधीच, कैलाशचंद्र दाधीच, धर्मेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा बागुंड, अंजू दाधीच, जिलाध्यक्ष माया दायमा और रेखा दायमा सहित पदाधिकारियों ने सम्मान किया।

मोटिवेशनल स्पीच और ‘महादानी दधीचि’ फिल्म दिखाई

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस मनोज कुमार शर्मा ने मोटिवेशनल संबोधन दिया। उन्होंने मनचाहा जीवन जीने, भविष्य निर्माण तथा पति-पत्नी के संबंधों से जुड़े विषयों पर विचार रखे। डॉ. सुलोचना शर्मा का जिलाध्यक्ष अंजू दाधीच एवं महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया।

सीए देवेश दाधीच, फाउंडर प्रेसिडेंट डीआईटीएफ द्वारा निर्मित ‘महादानी दधीचि’ फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। रतलाम निवासी संजय दाधीच ने आयोजन में सहयोग किया।

परिचय सम्मेलन की खास बातें

  • देश-विदेश से करीब 6 हजार समाजजनों ने भाग लिया।
  • युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया।
  • विधवा-विधुर एवं तलाकशुदा युवक-युवतियों का भी परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ।
  • अभिभावकों ने आपस में विचार-विमर्श किया।

मंच पर युवक-युवतियों ने दिया परिचय

अध्यक्ष कन्हैयालाल भट्ट ने बताया कि परिचय सम्मेलन के दौरान मंच पर युवक-युवतियों ने अपना-अपना परिचय दिया। अभिभावकों ने भी आपस में विचार-विमर्श कर रिश्तों को लेकर सहमति जताई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के साथ मातृशक्ति ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम संचालिका डॉ. किरण आचार्य ने विवाह के लिए आए युवक-युवतियों को आवश्यक जानकारी दी। विष्णुदत्त जोशी, अध्यक्ष मातृकुंडिया ने भी संबोधित किया।

प्रदेशभर से समाजजन हुए शामिल

कार्यक्रम में शंकरलाल दाधीच राशमी, महावीर व्यास, विनोद कुमार व्यास, राजसमंद से अध्यक्ष महेशदत्त दाधीच, सतीशचंद्र, रामनारायण, जोधपुर से जगदीशचंद्र दाधीच (बीएमएस), नवनारायण दाधीच सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन मौजूद रहे। नाथूलाल दाधीच खरताना एवं धनराज शर्मा सादी ने भी आयोजन में सहयोग किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजू दाधीच, माया दायमा, खुशबू शर्मा, ज्ञानकीरण, विमलादेवी, सरोज शर्मा, संगीता शर्मा, ऊषा तुलचिया, ललिता शर्मा, ज्योति व्यास, निधि शर्मा, मांगीदेवी, अर्चना व्यास, मनीषा दाधीच, रेखा शर्मा, मंजुलता व्यास, पुष्प जोशी और मीनाक्षी व्यास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

जयपुर से दधिमति क्रांति पत्रिका के राधेश्याम एवं दिव्य ज्योति के उमेन्द्र दाधीच भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. किरण आचार्य ने किया। अंत में आयोजन समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।