बी एम राठौर
सांगोद |स्मार्ट हलचल|सांगोद में अदालत चौराहा पर वीर शिरोमणि पटेल साँगा जी महाराज की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत श्री सांगा संघर्ष समिति ने एक नई पहल की है। नवरात्रि के पावन पर्व पर आज चतुर्थ नवरात्रि के अवसर पर साँगा चौराहा पर प्रतिदिन वीर शिरोमणि पटेल साँगा जी महाराज की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
यह आरती नवरात्रि में प्रतिदिन की जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि साँगा जी महाराज की प्रतिमा लगाने कि माँग को प्रशासन को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। समिति के सदस्यों ने कहा कि साँगा जी महाराज सांगोद के इतिहास के एक महत्वपूर्ण हिस्से हैं और उनकी प्रतिमा अदालत चौराहा पर लगाना सांगोद के लोगों की भावना है। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
