Homeभीलवाड़ाडालडा मिल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक...

डालडा मिल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, युवक के हाथ कर गुदा है टैटू,आत्महत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ रेलमार्ग पर डालडा मिल के सामने शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।युवक ने आत्महत्या की है या वो किसी हादसे का शिकार हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रतापनगर थाने से सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ पर टैटू गुदा हुआ है। उसके पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, हालांकि उसमें सिम कार्ड नहीं था। मृतक ने खाकी रंग की पैंट और भगवा रंग की शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना भिजवा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES