Homeराजस्थानकोटा-बूंदीअखिल ब्राह्मण महासभा द्वारा भव्य डांडिया एवं गरबा उत्सव आयोजित

अखिल ब्राह्मण महासभा द्वारा भव्य डांडिया एवं गरबा उत्सव आयोजित

गरबा और डांडिया केवल नृत्य नहीं हैं, बल्कि हमारी परंपराओं और मूल्यों का प्रतिबिंब हैं— संदीप शर्मा

कोटा।स्मार्ट हलचल|अखिल ब्राह्मण महासभा ने एक शानदार डांडिया एवं गरबा उत्सव का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की भक्ति में देर रात तक डांडिया और गरबा नृत्य किया गया। अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा व शुभारंभ माता रानी को दीप प्रज्जोलित कर पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी ने किया।
संभागीय अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि गरबा और गुजरात का पारंपरिक नृत्य उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर, हाथों में डांडिया लेकर गोल घेरे में नृत्य किया। कार्यक्रम में कई लोकप्रिय गरबा गीत बजाए गए, जिनमें “चुनरी झलके रे”, “रंग मा रंगाई जाने”, “ढोलिडा ढोल रे वगाड”, और “केसरिया बालम” जैसे गीत शामिल थे।
मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। गरबा और डांडिया केवल नृत्य नहीं हैं, बल्कि हमारी परंपराओं और मूल्यों का प्रतिबिंब हैं। संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों में संभागीय अध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा, अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम,महामंत्री नन्द किशोर शर्मा, नरेश पालीवाल,रघुनन्दन शर्मा, गोपाल शर्मा, और शामिल थे। महिला मंडल का नेतृत्व अध्यक्ष कल्पना शर्मा, महामंत्री अंबिका शर्मा, सूरज लता शर्मा, उर्मिला गौतम और डॉ. सुशीला जोशी,मधु त्यागी ने किया।विशिष्ट सहयोगी के रूप में संस्था उपाध्यक्ष डॉ. रघुनन्दन शर्मा तथा निर्णायक मंडल में तारणा शर्मा, शीतल विजय रही और संचालन सुप्रिया दाधिच ने किया।

विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार
विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। 3 से 20 वर्ष आयु वर्ग में बेस्ट डांस का प्रथम स्थान मायरा शर्मा और द्वितीय स्थान सांभवी गौत्तम ने प्राप्त किया, जबकि बेस्ट ड्रेस में अर्थव दाधीच प्रथम तथा गुनगुन द्वितीय रहे। 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला वर्ग) में बेस्ट डांस का द्वितीय स्थान पायल शर्मा को मिला। बेस्ट ड्रेस में पायल शर्मा प्रथम तथा उर्मिला गौत्तम द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में बेस्ट डांस श्रेणी में नरेश शर्मा प्रथम तथा मनोज व्यास द्वितीय रहे, जबकि बेस्ट ड्रेस में दिनेश दुबे प्रथम और राजेन्द्र मोहन द्वितीय रहे। कपल डांस प्रतियोगिता में बेस्ट डांस श्रेणी का प्रथम पुरस्कार मनोज शर्मा एवं नीतू शर्मा की जोड़ी को मिला, जबकि द्वितीय स्थान शैलेन्द्र शर्मा एवं पूजा शर्मा को मिला। बेस्ट ड्रेस श्रेणी में हरीबल्लभ शर्मा एवं डॉ. शकुन्तला शर्मा प्रथम तथा रामस्वरूप शर्मा एवं सूरजलता शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES