शेर पर सवार होके आई मां दुर्गा सजीव झांकियां देखकर मोहित हुए महिला पुरुष बच्चे। रविवार को लगेंगे छप्पन भोग
गंगापुर सिटी|स्मार्ट हलचल|नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी सीताराम मंदिर परिसर में नवरात्र अनुष्ठान व नवरात्रा महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है शुक्रवार को डांडिया महारास में माता रानी के भजनों पर महिलाओं ने जमकर डांडिया गरबा नृत्य कर माता को रिझाया डांडिया महारास में क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने भागीदारी निभाई साथ ही पंडाल में मां दुर्गा शेर सवार होकर झांकि का सजीव चित्रण देखकर दर्शन मोहित हुए सुप्रसिद्ध झांकी कलाकार रामजीलाल शर्मा द्वारा प्रतिदिन मां दुर्गा के अनेक रूपों की सजीव झांकियां बनाई जा रही है जो श्रद्धालुओं को मन भा रही है इससे पूर्व शाम 7:00 बजे महा आरती के आयोजन में पूर्व सभापति गीता देवी नरूका दीपक नरूका गोविंद प्रसाद बरनाला दीनदयाल मच्छीपुरा रामचरण ठिकरिया दीपक सिंघल महेश शर्मा चिमन सिंह फौजदार गोपाल मित्तल भगवान शर्मा सत्येंद्र श्याम सुंदर शर्मा गजेंद्र बौहरा बंटी मेडिकल राजेश शर्मा कुंदन गुप्ता घनश्याम शर्मा मदन रावत हरि प्रसाद मच्छीपुरा राजेंद्र वैद्य महेंद्र गर्ग बनवारी टीकम महेश पाल सिंह जादौन आदि सहित उपस्थित सभी भक्त शामिल हुए शनिवार प्रातः पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री द्वारा नवरात्र के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि का सामूहिक रूप से विधि विधान मंत्रोंचारके साथ पूजन कराया पंडित शास्त्री ने कहा कि यह मां कालरात्रि का सबसे उग्र स्वरूप है मां इस रूप में गंधर्व पर सवार होकर दुष्टों का नरसंहार करती है अत्यंत भयानक रूप में भी माता सदैव भक्तों की रक्षा करने व शुभ फल देने वाली है माता के इस रूप को शुभंकारी भी कहा जाता है आयोजन से जुड़े अनुज शर्मा वेद प्रकाश मंगल हेमेंद्र बोहरा प्रहलाद शर्मा आदि ने बताया कि रविवार शाम 7:00 बजे महा आरती भजन सजीव झांकियो के साथ माता रानी को छप्पन भोग लगाया जावेगा कार्यक्रम आयोजन में क्षेत्र के सभी भक्त आमंत्रित हैं