Homeभीलवाड़ाडरा धमकाकर बुजुर्ग के साथ लूट पाट की वारदात करने वाला बदमाश...

डरा धमकाकर बुजुर्ग के साथ लूट पाट की वारदात करने वाला बदमाश बापर्दा गिरफ्तार, शातिर अनपढ़ होने के बाद भी अपने पास रखता है लैपटॉप, लोगो को बनाता था ठगी का शिकार

Published on

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा की शम्भूगढ थाना पुलिस ने लूट के एक मामले बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है और वृद्ध के साथ की गई लुट का पर्दाफाश किया है और आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया । आरोपी ने अकेले वृद्व को देखकर डरा धमका कर कानो की मुरकिया लूटी थी । इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ प्रकाश को बापर्दा गिरफतार किया है । पुलिस ने बताया की आरोपी बहुत ही चालाक और शातिर है जो अनपढ़ होते हुए भी अपने पास लेपटाॅप रख कर लोगो को ठगता और लूटता है । आरोपी के खिलाफ पूर्व मे संगीन वारदात के 10 मामले दर्ज है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा सम्पति सम्बधी अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य निर्देशन में व जितेन्द्रसिह मेडतिया पुलिस उपअधीक्षक वृत गुलाबपुरा के सुपरविजन में शंभूगढ़ थानाप्रभारी ओमप्रकाश कासनिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

छोड़ने के बहाने बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूटा

दिनांक 6.2.2026 को प्रार्थी चतुर्भुज गुर्जर पिता गोकल गुर्जर उम्र करीब 70 वर्ष निवासी मोडी मगरी ने एक रिपोर्ट पेश की ओर बताया की वह मोटरास चैराहे पर आने के लिये अखेगढ भाला के पास खडा था तभी एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आया और उसके पास रुका और कहा कि कहाँ जा रहे हो मैं इधर ही जा रहा हुं मैं आपको छोड दुंगा प्रार्थी ने कहा मोटरास चौराहे पर जाना हैं वो वृद्ध को बिठा कर लाया मोटरास चैराहे पर बुजुर्ग ने कहा मुझे उतार दो तो उसने कहा थोडा आगे चल के आते हैं। वापस आते समय उतार दुंगा। आगे मोटरास से प्रतापपुरा रोड के पास मिठी मंगरी के पास रोककर बुजुर्ग को चाकु दिखाकर बोला कि तेरे कान कि मरकियां (सोने) मुझे दे से बुजुर्ग ने मना किया तो आरोपी ने खींचकर लुट ली जिससे दोनों कानों की लोल कट गई वह घायल हो गया साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । बुजुर्ग जैसे तैसे अपने घर पहुंचा और पूरी घटना के बारे में पुत्र रामलाल को बताया । पुलिस ने लूट की इस वारदात को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू की ।

गठित टीम ने ऐसे दबोचा

गठित पुलिस टीम ने कडी लगन व मेहनत से कार्य करते हुये आसुचनाओं का संकलन कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी केमरो के फुटेज चैक किए ओर हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की व घटनास्थल के बीटीएस लिये और बीटीएस के बारिकी से विश्लेषण कर संदिग्ध लोगो से पुछताछ की तथा पुर्व मे सम्पति संबंधी अपराधो मे चालान शुदा आपराधियो से पुछताछ की गई । सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर व हुलिये व मुखबिर की सुचना के आधार पर आरोपी सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर पिता गोपीराम उर्फ गोपीलाल जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी झांकरा कालेसरिया थाना देवगढ जिला राजसमन्द को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक व तकनिकी पुछताछ की गई तो आरोपी ने शाम के समय मे बुढे लोगो को शराब पीला कर उनको घर छोडने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर उनके पहने हुए आभुषण को लूट करना कबूल किया मामले मे आरोपी सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर को गिरफ़तार किया गया ।

बुजुर्ग व्यक्तियों को फ्री में शराब पिलाकर बनाता था निशाना

सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर बहुत ही शातिर और चालक प्रवृति का अपराधी है। सुनसान जगहो पर अकेले गहने पहन कर चलने वाले वृद्व व्यक्तियो ओर पुरूषो को निशाना बनाता है आरोपी पेंट शर्ट पहन कर पास मे लैपटाॅप रखता जिससे कोई आम आदमी शक/संदेह नही करता । मौका देखकर धोखे से बातो मे उलझाकर अपने साथ बैठा कर डरा धमकाकर पहने हुए गहनो को छीन लेता है आभुषण नही खुलने की स्थिति मे झटका देकर छीन लेता है जिससे पिडित गंभीर रूप से घायल भी हो जाता है। वारदात कारित करने के बाद तुरंत कच्चे रास्तो से फरार हो जाता है । वारदात के बाद अपने मोबाईल, मोटरसाईकिल ओर ईलाका बदल लेता है ताकि पकड मे नही आ सके । खासतौर पर वारदात के लिए ग्रामीण क्षैत्रो का चयन करता है। जहा लोगो की आवाजाही कम रहती है। वृद्व व्यक्तियो को फ्री मे शराब पिलाने का लालच देकर वारदात करता था।

यह है पुलिस टीम

थानाप्रभारी ओमप्रकाश कासनिया, राजेन्द्रसिह सउनि, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, अमरचंद का विशेष योगदान रहा, मनोहर लाल, भंवर लाल, दलीपसिह, दशरथसिह, चेतनराम, हिन्दुलाल शामिल थे ।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अवैध बजरी पर शिकंजा, जेसीबी मशीन और बजरी के दो ट्रेक्टर ट्रॉली डिटेन, 8 टन बजरी जब्त

भीलवाड़ा । रायपुर पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक...

2 मार्च को प्रदोष वेला में 6:06 बजे होगा होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी पर खंडग्रास चंद्रग्रहण सुबह 9 बजे से लग जाएगा...

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|इस वर्ष रंगों का महापर्व होली खगोलीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। 2...

श्याम भक्तों ने निशान अर्पण कर की 11 दिवसीय खाटूधाम पदयात्रा पूर्ण

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|श्री श्याम युवा मित्र मण्डल समिति (रजि.) भीलवाड़ा द्वारा आयोजित भीलवाड़ा...