दर्दनाक हादसा- सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा, पिता पुत्री की मौत, सास बहू घायल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे खड़े बाइक सवार लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, इस हादसे में पिता व पुत्री की मौत हो गई, जबकि सास व बहू गंभीर रूप से घायल हो गई । सभी को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय भेजा गया । सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । कांटी प्रशासक रतन लाल बलाई ने बताया कि कोटड़ी – हाजीवास रोड़ पर सगतपुरिया व सोडियास चौराहे के बीच सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, इस बीच ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन की मदद से कोटड़ी चिकित्सालय भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । जहां डॉक्टर ने कांटी निवासी भेरूलाल पिता बंशी नाथ व रिया पुत्री भेरुलाल नाथ को मृत्यु घोषित किया । गंभीर घायल हीरा पत्नी बंशी नाथ और बहु समती पत्नी भेरुलाल नाथ का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है । सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पारिवारिक कार्यक्रम के चलते भेरूलाल परिवार के साथ कोटड़ी में कपड़े की खरीदारी करने जा रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया ।