उद्योगपति एवं समाजसेवी कुलरिया ने किए भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

मण्डफिया -स्मार्ट हलचल।नरसी ग्रुप मुम्बई के सीएमडी (प्रसिद्ध उद्योगपति), समाजसेवी एवं भामाशाह नरसी कुलरिया ने बुधवार को सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी (मण्डफिया) पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। उद्योगपति कुलरिया ने दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर मंडल की ओर से भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर, महाप्रसाद एवं उपरना भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही, सुथार समाजजनों ने भी स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भादसोड़ा सरपंच डॉ. शम्भू सुथार, नानालाल चिकारड़ा, राधे सुथार भादसोड़ा, रमेश चिकसी, घेवरचंद, प्रेम कुलरिया, सत्यनारायण, कैलाशचंद्र, देव चिकसी, मनोज, विमल, प्रहलाद, गौरव, दीपक, रोहित, दिलीप आदि मौजूद थे।