दशलक्षण महापर्व:प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा

अर्पित जैन

भैंसलाना।स्मार्ट हलचल|कस्बे सहित क्षेत्र के जैन मंदिरों में बुधवार से दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ हुआ।दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन सुबह श्रीजी के अभिषेक,शांतिधारा एवं विधि विधान के साथ उत्तम क्षमा धर्म की पूजन सहित आयोजन हुए।शाम को महाआरती का आयोजन हुआ।जैन समाज के राजकुमार पाटनी ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व आत्मशुद्धि, त्याग और तपस्या का संदेश देता है।इस दौरान महावीरप्रसाद पाटनी,जिनेंद्र जैन,सुशील पाटनी,राकेश जैन,ललित जैन,सुभाष जैन,अरिहंत जैन,पंकज जैन सहित मौजूद रहे।