Homeभीलवाड़ाड़साणिया का खेड़ा विद्यालय से हटाया अतिक्रमण

ड़साणिया का खेड़ा विद्यालय से हटाया अतिक्रमण

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ड़साणिया का खेड़ा गांव के विद्यालय परिसर से अतिक्रमण हटाया गया । इस दौरान प्रशासन व पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा । सवाईपुर के डसाणिया का खेड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जो सवाईपुर विद्यालय में मर्ज हो गया था, इसके बाद लोगों ने विद्यालय परिसर पर अतिक्रमण कर बड़े बना लिए तथा खेत बना दिए । अतिक्रमण की शिकायत पर आज सवाईपुर गिरदावर राजेन्द्र काबरा, बड़लियास गिरदावर नंदकिशोर सोनी, सवाईपुर पटवारी दीपा राठौड़, बड़ला पटवारी अमित बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय परिसर में हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया । वही अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण नहीं करने को चेताया । इस दौरान सवाईपुर पीईईओ प्रतिष्ठा ठाकुर व सवाईपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार मय जाब्ता मौजूद रहे ।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES