दशनाम गोस्वामी समाज शहर चित्तौड़गढ़ के नए अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव 31 मई को

समाज की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम तय, अधिकाधिक समाजजनों से उपस्थिति की अपील

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्थान शहर चित्तौड़गढ़ रजिस्टर्ड की वर्तमान कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल 28 मई 2026 को पूर्ण हो गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज की बैठक आयोजित कर आगामी चुनाव कार्यक्रम तय किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष यशवंतपुरी गोस्वामी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के गठन को लेकर 10 मई 2026 को संस्था कार्यालय शंकर गट्टा, चित्तौड़गढ़ में समाज की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 मई 2026 को दोपहर 3 बजे समाज की आमसभा संस्था कार्यालय शंकरगट्टा पर आयोजित की जाएगी, जिसमें आपसी विचार-विमर्श के बाद नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष यशवंतपुरी गोस्वामी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पुरी, सचिव नरेंद्र पुरी, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, महेश पुरी बीसीडब्ल्यू, अंकित बालकिशन पुरी, रवि गिरी, अभिनंदन पुरी, हेमंत पुरी, रूपेंद्र गिरी, आर्यन गिरी, मनीष गिरी, नीतू गोस्वामी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

समाज की ओर से शहर चित्तौड़गढ़ के दशनाम गोस्वामी समाज के प्रत्येक परिवार के मुखिया अथवा कम से कम एक सदस्य से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर नए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठन में सहभागिता निभाने की अपील की गई है।