दातडां पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच राम कन्या बलवीरसेन ने मारी बाजी, जीत के बाद भावुक होकर झूम उठे

कोठाज चारभुजा नाथ मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर बोले—‘जीत आपकी हुई है, मेरे श्याम!’
सच्ची बात ताल ठोक न्यूज कोटड़ी भीलवाड़ा विनोद शर्मा

कोठाज।स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव में दातडां ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच राम कन्या बलवीरसेन ने जीत हासिल कर बाजी मार ली। जीत के बाद वे कोठाज स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान भक्ति और भावनाओं से सराबोर नवनिर्वाचित सरपंच राम कन्या बलवीरसेन भगवान के दर्शन करते हुए भावुक हो गईं। ठाकुरजी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए वे मंदिर में झूमकर नाचने लगीं। उन्होंने भावुक अंदाज में ठाकुरजी से कहा, “जीत आपकी हुई है, मेरे श्याम!”

उनका यह भक्तिमय दृश्य श्रद्धा और विश्वास का अनूठा उदाहरण बन गया। चुनाव में जीत के बाद भगवान श्री चारभुजा नाथ के दरबार में पहुंचकर आभार व्यक्त करने का यह पल भक्ति और भावनाओं से जुड़ा रहा।

राम कन्या बलवीरसेन की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी जीत को लेकर समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। भगवान के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।