Homeबीकानेरदौसा जिला महिला अग्रवाल सम्मेलन की नवीन कार्यकारिणी का ऐलान, महिला सशक्तिकरण...

दौसा जिला महिला अग्रवाल सम्मेलन की नवीन कार्यकारिणी का ऐलान, महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

मनोज खंडेलवाल

स्मार्ट हलचल |महवा|महवा में दौसा जिला महिला अग्रवाल सम्मेलन की जिला अध्यक्ष श्वेता गोयल (दौसा) ने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने बताया कि संरक्षक के रूप में अंजु गोयल (महवा) को चुना गया है, जबकि महामंत्री का दायित्व रेनू गोयल (महवा) संभालेंगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सर्वेश सिंघल (बांदीकुई) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, और कोषाध्यक्ष की भूमिका चंचल गोयल (महवा) निभाएंगी।

उपाध्यक्ष पद पर अनुराधा गर्ग (टुडियाना), विनीता बंसल (मंडावर), रेखा सैकड़ा (गीजगढ), शिव कुमारी गर्ग (लालसोट) और माधुरी गुप्ता (दौसा) को मनोनीत किया गया है। संयुक्त मंत्री का दायित्व बीना मंगल (लालसोट) को सौंपा गया है, जबकि संगठन मंत्री अर्चना बंसल (मंडावर) होंगी। सांस्कृतिक मंत्री के रूप में अर्चना गुप्ता (बांदीकुई), प्रचार प्रसार मंत्री रेखा अग्रवाल (मंडावर) और खेल मंत्री मिथलेश बंसल (महवा) को चुना गया है। सह कोषाध्यक्ष के रूप में जमना मित्तल (महवा), सह संगठन मंत्री मिथलेश गोयल (महवा), सह सांस्कृतिक मंत्री सुमन अग्रवाल (महवा), सह प्रचार-प्रसार मंत्री अल्पना रामगढ़िया (गीजगढ) और सह खेल मंत्री नीरू बंसल (मंडावर) को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। मीडिया प्रभारी का दायित्व पिंकी गुप्ता (गीजगढ) को सौंपा गया है।

इस नई कार्यकारिणी में सभी इकाइयों के अध्यक्ष और महामंत्री पदेन सदस्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्वेता गोयल (दौसा) ने कहा कि यह नई टीम महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के साथ समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यकारिणी समाज को संगठित करने और समाज की महिलाओं को जागरूक बनाने में एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES