भीलवाड़ा, 13 अप्रैल।स्मार्ट हलचल|श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान में महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में गोलोकवासी महंत 1008 श्री बनवारी शरण जी की पुण्यतिथि निम्बार्क आश्रम में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई।
मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित निलेश शर्मा ने महंत 1008 श्री बनवारी शरण जी शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई पूजा अर्चना कराई । इसके पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
पुजारी माधव शरण ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर ओम प्रकाश सेन, जितेन्द्र वैष्णव, दिनेश शर्मा, नीलम शर्मा, गोपी दादा, कैलाश अरोड़ा, रणजीत सिंह कारोई, रामेश्वर डाड, ओम प्रकाश पारीक, नीरू शर्मा, भंवर लाल शर्मा, दीपिका अरोड़ा, वंदना शर्मा, रवि शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विनोद ओझा, गोपाल सुखवाल एवं श्याम सुंदर शर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
