Homeभरतपुरबांध में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत, नहाते समय गहरे...

बांध में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

बांध में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

डूंगरपुर। स्मार्ट हलचल/जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के इंदोड़ा गांव में शुक्रवार शाम सोमकमला आम्बा बांध के बैक वाटर में डूबने से एक 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ बैक वाटर में नहाने गया था। पुलिस ने डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोवडा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया की गणेशपुर निवासी राजेन्द्र पुत्र (17) प्रकाश कटारा दो दिन पहले इंदोड़ा में अपनी मौसी के यहां आया हुआ था। 4 दिन बाद मौसेरे भाई की शादी होने वाली थी। राजेन्द्र शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ सोमकमला बांध के बैक वाटर में नहाने गया था। इस दौरान अधिक गहराई में चले जाने से वह डूब गया। हादसे के बाद उसके दोस्तों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और राजेन्द्र को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और शव को मॉच्र्युरी में रखवाया। सूचना पर पुलिस मोर्चरी पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजेन्द्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES