सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|भाई भाई के रूप में खून के रिश्ते भी अब एक दूसरे के खून के प्यासे हो चले हैं। इसी कथन की पुष्टि करते हुए दशहरा मेला देखकर लौटे युवक ने अपने छोटे भाई को अचानक मार डाला। उसकी लाश आज बुधवार सुबह छत पर मिली। विवाद तख्त पर सोने से जुड़ा हुआ बताया गया है।फिलहाल पुलिस ने फरार होने के पहले आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। यह घटना फजलगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां बीती देर रात एक तखत पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। उसने उसके सिर पर कई बार ईट से प्रहार किया ,जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई दोनों भाई मेला देखकर घर लौटे थे और नशे की हालत में थे।
छत पर एक ही तखत पर सोने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक दर्शनपुरवा के रहने वाले शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप (35) फैब्रिकेटिंग का काम करता था। उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करता है। दोनों के माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उनकी पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
बल्लू के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार शाम दोनों भाई मेला देखने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद दोनों छत पर सोने पहुंचे। वहां एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर इसी दौरान बड़े भाई बच्ची ने ईंट से बल्लू के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को फरार होने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।