Homeसीकरफार्म पॉण्ड में डूबने से दो की मौत,

फार्म पॉण्ड में डूबने से दो की मौत,


फार्म पॉण्ड में डूबने से दो की मौत,

नहाने के लिए उतरे थे, नागौर के नोखा चांदावता में हुआ हादसा

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल/मेड़ता रोड के निकटवर्ती गोटन थाना क्षेत्र के नोखा चांदावता गांव में गुरुवार को खेत में बने फार्म पॉण्ड में नहाते वक्त एक 20 साल के युवक और एक 13 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। गोटन थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। यह हादसा नोखा चांदावता गांव सरहद स्थित एक खेत में बने फॉर्म पॉण्ड में हुआ है।

गोटन थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि नोखा चांदावता गांव का 20 साल का युवक विक्रम सिंह पुत्र पप्पू सिंह और 13 साल का किशोर कार्तिक पुत्र रामरतन जाट फार्म पॉण्ड में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर गोटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को गोटन के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। दोपहर बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES