Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़डेंगू से बड़ीसादड़ी पूर्व प्रधान चेतना की मौत

डेंगू से बड़ीसादड़ी पूर्व प्रधान चेतना की मौत

तीन दिन पहले बड़ी सादड़ी से किया था उदयपुर रेफर।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/बड़ीसादडडी पंचायत समिति की पूर्व प्रधान 40 वर्षीय चेतना मेघवाल का आज उदयपुर के निजी अस्पताल में डेंगू के इलाज के दौरान हुई मौत।आपको बता दे की प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से बड़ीसादड़ी से डेंगू की जांच करने के बाद आगे इलाज हेतु पूर्व प्रधान चेतना मेघवाल को उदयपुर रेफर किया गया था। जहां पर उदयपुर के निजी अस्पताल में दो दिन तक आईसीयू वार्ड में रखने के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण प्लेटलेट्स बिल्कुल कम होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां पर आज शाम 4 बजे पूर्व प्रधान चेतन मेघवाल ने अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि चेतन मेघवाल बड़ीसादड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 अमीरामा पारसोली से 2015 में चुनाव लड़कर बड़ीसादड़ी प्रधान बनी थी। चेतना मेघवाल 2015 से लेकर 2019 तक बड़ीसादड़ी प्रधान रही। चेतना मेघवाल के परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री है। वही रिश्तेदारों द्वारा बताया गया कि अभी हाल ही में चेतना मेघवाल द्वारा रीट का एग्जाम भी पास किया था। कम उम्र में पूर्व प्रधान की मौत की खबर से समस्त क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सोमवार सुबह 9 बजे उनके ससुराल केवलपुरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES