Homeअजमेरपानी से भरे गड्ढे में गिरने से पूर्व फौजी की मौत

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से पूर्व फौजी की मौत

*प्रशासन की लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान
*घटना को लेकर क्षेत्रवासी में रोष व्याप्त

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/ स्मार्ट हलचल/अजमेर के आम का तालाब शक्ति नगर की यह घटना बताई जाती हैं कि जहां बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक पूर्व फौजी की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात क्षेत्र में शहर में जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकियां देखकर अपने घर लौट रहा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले ही वह सिस्टम की भेट चढ़ जाएगा और मौत के आगोश के चला जाएगा ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अलवर गेट पुलिस ने मृतक का शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रखवाया है, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया ।
क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया कि आजाद पथ गली नंबर 3 निवासी पूर्व फौजी रमेश चंद शर्मा (60) क्षेत्र में सजाई गई जन्माष्टमी की झांकियां देखकर साइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर वह सड़क पर बरसाती पानी से गड्ढे में गिर गया। सड़क पर करीबन 2 फीट पानी भरा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पार्षद ने बताया कि नगर निगम को कई बार यहां पंप लगाकर पानी की निकासी के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आयुक्त को कई बार समस्या को लेकर जानकारी दी उन्होंने समस्या का समाधान करने का कभी प्रयास नहीं किया। इसे लेकर क्षेत्रवासी में रोष व्याप्त है।

वहीं अलवर गेट थाना के एएसआई
शंकरलाल खींची ने बताया कि एक व्यक्ति रात के समय साइकिल पर अपने घर लौट रहा था, रास्ते में बरसात के पानी से भरे गड्डे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया , पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES