धौलपुर।स्मार्ट हलचल/राजकीय विधि महाविद्यालय धौलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के कानून,अधिकार, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज निषेध अधिनियम 1961, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निषेध) अधिनियम 1986, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम, 1971, दहेज निषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम, कन्या भू्रण हत्या से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। जिसमें विधि महाविद्यालय के 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के तहत कानून लिंग विशिष्ट या लिंग तटस्थ होने चाहिए, क्या प्रणालीगत नस्लवाद को संबोधित किए बिना महिला सशक्तिकरण हासिल किया जा सकता है, क्या सक्षमतावाद/समर्थवाद महिलाओं के लिए एक बडी आधा है, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान- क्या कानून पर्याप्त है, महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता-क्या यह समाज मे बदलाव ला सकती है, .मीडिया मे महिलाओं का चित्रण- क्या यह रूढिवादिता को बढावा देता है आदि विषयों पर अपने विचार प्रकट किए। उक्त प्रतियोगिता में लवकुमार गोयल प्रथम स्थान पर, दिव्या सिंह द्वितीय स्थान पर एवं अनिल कुमार जैन तृतीय स्थान पर रहे।