ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ शहर में सड़कों कि दयनीय स्थिति और फिर दीवाली से पहले नई सड़के ना बनाने के नए सभापति के निर्णय पर आड़े हाथों लेते हुए इसे शहरवासियों के लिए निराशाजनक बताया है।उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र देखकर बहुत अफसोस हुआ चित्तौड़गढ़ शहर की जनता उम्मीदें लगाए बैठी थी कि नए सभापति एवं नया बोर्ड मिलने के पश्चात दीपावली त्योहार से पूर्व शहर की विगत दो तीन वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हुई सड़कों की जगह नई सड़कों का तोहफा जनता को मिलेगा, लेकिन नए सभापति द्वारा लिया गया निर्णय कि शहर में नई सड़को की जगह सिर्फ पेचवर्क कर इतिश्री कर दी जाएगी यह बहुत ही निराशाजाना निर्णय रहा।
पूर्व सभापति शर्मा ने कहा कि चित्तौड़गढ़ शहर की जनता जनार्दन को याद दिलाना चाहूंगा कि मुझे 18 सितंबर 2019 को मात्र 60 दिवस के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सभापति पद पर मनोनीत किया गया था एवं मेरे द्वारा 10 अक्टूबर 2019 से ही शहर की 5 वर्षों के भाजपा बोर्ड के कार्यकाल के दौरान जीर्ण शीर्ण हुई सड़कों का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था एवं चित्तौड़गढ़ शहर की जनता को दीपावली पर हमने लगभग पूरे शहर में नई सड़कों का तोहफा दिया था, लेकिन नए सभापति ओर भाजपा बोर्ड से जैसे जनता ने उम्मीद रखी शुरुआत में ही ये जनता की उम्मीद पर खरे नही उतर पाए।