Homeराजस्थानजयपुरमार्ग पर गहरे गड्ढे व बरसाती पानी भरने से विद्यार्थी व राहगीर...

मार्ग पर गहरे गड्ढे व बरसाती पानी भरने से विद्यार्थी व राहगीर परेशान

 

—> गुराई पंचायत प्रशासन समस्याओं को लेकर नहीं है गंभीर ।

 महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत गुराई के जेल ग्राम में पंचायत प्रशासन की कथित अनदेखी व उदासीनता के चलते बारिश के पानी का निकासी नहीं होने के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय मार्ग से गुराई जाने वाले आम रास्ते में बारिश का पानी भर जाता है। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक पानी में गिर जाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। नेहरू युवा मंडल के महामंत्री श्योजी लाल प्रजापत ने बताया की आम रास्ते में बारिश का पानी जमा हुआ है। जो आमजन के लिए एक तरह आफत बन गया है। लोगों कोआवागमन के दौरान यहां से पैदल निकलना भी दुश्वार हो रहा है।इस मार्ग से ही छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए जाना पड़ता है। बरसात का पानी ज्यादा भर जाने से राहगीर एवं ग्रामीण और स्कूल के छात्र-छात्राएं व वाहन चालक भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात का पानी एकत्रित रहने से मच्छरों से मौसमी बीमारियों का भी अंदेशा बना रहता है। वही सरकारी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। गुराई ग्राम पंचायत प्रशासन को भी इस संबंध में कई बार अवगत करा दिया गया है। लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण छोटे बच्चे कीचड़ में गिर कर चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। ग्रमीणों ने जिला परिषद सदस्य मनराज सैनी टोंक को ज्ञापन देकर आम रास्ते में भरे पानी व कीचड से निजात दिलाने की मांग की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES