Homeभीलवाड़ादीपावली की राम राम के साथ सन्तों का लिया आशीर्वाद

दीपावली की राम राम के साथ सन्तों का लिया आशीर्वाद

भीलवाड़ा। भारतीय सिन्धु सभा की कार्यकारिणी ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर, गोविंद धाम दरबार, पूज्य दादा साहिब झूलेलाल मंदिर एवं इच्छापूर्णि दुर्गा माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सभा के जिला प्रवक्ता पंकज आडवाणी ने बताया कि, दीपावली के अगले दिन गोर्वधन पूजा पर धार्मिक स्थलों पर जाकर दीपावली की राम राम कर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, महंत गणेश दास, भगत टेउमल, पारो माता से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ओम गुलाबानी ने ढोलक की थाप पर भजन भी गाए। इस मौके पर हीरालाल गुरनानी, वीरूमल पुरसानी, डालूमल सोनी, परमानंद गुरनानी, अम्बालाल नानकानी, ईश्वर आसनानी, किशोर कृपलानी, ओम गुलाबानी, संजय लालवानी, लालचंद नथरानी, रतन चंदानी, आसनदास लिमानी, चेलाराम लखुजा, पप्पी उस्ताद, जितेंद्र रंगलानी, धीरज पेशवानी, देवदास गेहानी, कमल वेशनानी, सूरज नथरानी आदि मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES