Degana assembly candidate
,टिकट से 4 घण्टे पहले पूर्व मंत्री किलक का शक्ति प्रदर्शन
थांवला। लुकमान शाह
स्मार्ट हलचल/कस्बे में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में टिकट की सूची जारी होने से पहले पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक ने शक्ति प्रदर्शन किया। थांवला।
डेगाना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह किलक का बाड़ीघाटी से होते हुए थांवला क्षेत्र में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ किलक का फूल मालाओं से और ढोल बजाकर स्वागत किया है वही किलक ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजूट रहते हुए भाजपा को विजय बनाने का आह्वान किया है। और शायराना अंदाज में कहा उम्र थका नहीं सकती ठोकरे गिरा नहीं सकती हमें तो जिद है जीतने की कोई भी परिस्थिति हमें हरा नहीं सकती,अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ किलक ने भारी भरकम वाहनों के लवाजमे के साथ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। उनका गाँवो में जगह जगह स्वागत किया गया। शाम होते होते करीब सवा 4 बजे भाजपा की सूची में किलक को प्रत्याशी घोषित भी कर दिया गया। माना जा रहा था कि उनको आलाकमान ने एक दिन पूर्व ही टिकट देने का इशारा कर दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।