Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, जिस्मफरोशी...

भीलवाड़ा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, थाईलैंड, दिल्ली और उदयपुर की पांच युवतियां और स्पा सेंटर संचालक सहित चार युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर में इन दिनों स्पा सेंटर का व्यापार काफी फल फूल रहा है इसकी आड़ में कई जगह जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है । पूर्व में भी भीलवाड़ा पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में स्पा सेंटर्स पर शिकंजा कसते हुए देह व्यापार में लिप्त कई युवक और बाहर से आई हुई युवतियों को पकड़ा यहां तक कि शहर में संचालित कई स्पा सेंटर्स से नाबालिग लड़कियों को भी दस्तयाब किया अब ताजा मामला मंगलवार देर रात सामने आया है । प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मानसरोवर झील के पास स्थित मानसरोवर ब्यूटी सेलून एंड स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड डाली । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की यहां स्पा सर्विस की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है । पुलिस ने मामले से पर्दा उठाने के लिए झाल बिछाया और कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा । सेंटर में बोगस ग्राहक बनकर गए कांस्टेबल से बाहर काउंटर पर 500 रु लिए अंदर लड़की ने 1500 रु सर्विस देने के नाम पर लिए । संकेत मिलने के बाद पुलिस ने महिला टीम के साथ दबिश दी और वहां से पांच युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया । पकड़ी गई युवतियों में एक थाईलैंड की, तीन दिल्ली और एक उदयपुर की है सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया । सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्यवाही के बाद शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटर संचालको में हड़कंप मच गया । यह कार्यवाही एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर एएसपी पारस जैन के निर्देशन और सीओ सिटी सज्जन सिंह, सदर वृताधिकारी माधव उपाध्याय के सुपरविजन में की गई जिसका नेतृत्व प्रतापनगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने किया । कार्यवाही में निर्भया स्क्वायड और महिला टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा । स्पा सेंटर्स की आड़ में जिस्म परोसना आम बात हो चुका है । पहले स्पा सर्विस के नाम पर 500 रु लिए जाते है फिर युवतियों द्वारा फुल सर्विस देने के नाम पर 1500 से 3000 रु तक वसूले जाते है ।

इन्हे किया गिरफ्तार

स्पा सेंटर संचालक रामरतन पुत्र छोटू लाल कुमावत उम्र 22 साल निवासी बापूनगर भीलवाडा, होटल कर्मचारी और ग्राहक पराग पुत्र प्रमोद कुमार चतुर्वेदी उम्र 33 साल निवासी कुम्भा सर्किल के पास थाना प्रतापनगर भीलवाडा, कैलाश जाट पुत्र भैरुलाल उम्र 27 साल निवासी दांथल थाना सदर जिला भीलवाडा, हेल्पर जगदीश पुत्र राधेश्याम प्रजापति उम्र 27 साल निवासी साखतली तहसील सीतामउ थाना सीतामउ जिला मंदसौर एम.पी. को गिरफ्तार किया ।

ये रहे टीम में मौजूद

माधव उपाध्याय आईपीएस वृताधिकारी, वृत सदर भीलवाडा, सज्जन सिंह वृताधिकारी पुलिस वृत शहर भीलवाडा, राजपाल सिहं पु.नि. थानाधिकारी, थाना प्रतापनगर भीलवाडा, पुष्पा कासौटिया थानाधिकारी थाना गांधीनगर भीलवाडा, चिराग अली सउनि थाना प्रतापनगर, हैड कॉन्स्टेबल सुनिल कुमार , उषाराम हैड कॉन्स्टेबल, रवीन्द्र, केसाराम, जयवीर, सुशीला महिला कांस्टेबल, सुमन कालिका पेट्रोलिग यूनिट प्रतापनगर, राजकुमार, एचसी सचिन्द्र मोहन कार्यालय वृत शहर भीलवाडा, विक्रम सिंह, विश्वराज, भानु प्रताप सिंह शामिल थे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES