Homeभीलवाड़ानिवाई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक रामसहाय वर्मा ने...

निवाई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक रामसहाय वर्मा ने की मीटिंग

भरत देवड़वाल

जयपुर।स्मार्ट हलचल|निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा से गुरुवार को उनके जयपुर निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निवाई डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी के नेतृत्व, RTO जगदीश सिंह राजावत व मंडल के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, वरिष्ठ जन, पंचायतो के सरपंच और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलने का अवसर मिला।बैठक में क्षेत्र के विकास पर पारदर्शित चर्चा की गई और पंचायतो में रहने वाले सभी वर्गों को राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ और जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल सके, इस पर जोर दिया गया। सुनारा पंचायत को उप तहसील बनाने का ज्ञापन दिया, इस दौरान डागरथल भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, जगदीश राजावत,पूर्व सी आर मनफूल गुर्जर जगतपुरा, श्रवण, रामकुवांर मीणा बाढ़, सहित अन्य गणमान्य लोग व्यक्ति मौजूद रहें।

इस दौरान विधायक ने सभी लोगों की बात को सुनते हुए आश्वासन दिया उन्होंने कहा की विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे, जिससे विधानसभा के हर गांव को विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के गांव को भी ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular