दिल्ली चुनाव परिणाम पर मशहूर गीत की सटीक पंक्ति
स्टार प्रचारकों के बावजूद राष्ट्रीय पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई
(राजेश जीनगर, भीलवाड़ा)
वर्ष 1978 के दशक में आई मल्टी स्टारर धर्मेंद्र अभिनित फिल्म “शालीमार” का मशहूर गीत “हम बेवफा हरगिज़ ना थे, पर तुम वफा कर ना सके” वर्तमान दिल्ली चुनाव परिणाम पर सटीक साबित हो रहा है। मसलन की दिल्ली के दो तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आतिषी ने लोक लुभावन घोषणाएं व वादों से उम्मीद जताई थी की हर बार की तरह जनता उनसे “वफा” करेगी और उन्हें दिल्ली की सत्ता सोपेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और दिल्ली की जनता जनार्दन ने राजधानी की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए केन्द्र की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा पर विश्वास जताया है। जिससे दिल्ली “आम आदमी पार्टी” और “कॉग्रेस” मुक्त हो गई। कुल 70 सीटों पर हुए चुनाव में 48 सीटें भाजपा के खाते में आई है। जबकि आप को 14 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा। वहीं स्टार प्रचारको, दिग्गज नेताओं वाली राष्ट्रीय पार्टी दिल्ली चुनाव परिणाम में अपना खाता तक नहीं खोल पाई। जैसा की चुनाव परिणाम के बाद सामने आया है की दिल्ली में “आप” का तिलिस्म तोड़कर 1993 के बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है और अब दिल्ली की सत्ता में भी लोटेगी। इसी के साथ सीएम चेहरे पर कवायद तेज शुरू हो गई है। इधर, दुसरी और “आप” ने साफ सुथरी और अलग तरह की राजनीति का देने का वादा कर दिल्ली की जनता को अपनी और आकर्षित किया और वर्ष 2013 में बेदाग छवि से 28 सीट से शुरूआत कर दिल्ली पर काबिज हुई। लेकिन अन्य दलों की तरह ही “आप” भी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से घिर गई। जिससे अब आप पार्टी के नेता, मंत्री सब जैसे थे, वैसे हो चले हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगे और जेल गए हुए सभी नेताओं को जनता ने इस बार नकार दिया। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की “जो अपने आपको दिल्ली का मालिक समझते थे, जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया”। हांलांकि कहा जाता है की जीत का कोई आधार नहीं होता, लेकिन हार के सैंकड़ों कारण होते हैं और हार के बाद ही राजनैतिक दल हार के मंथन में लग जाते हैं की आखिर चूक कहां हुई है ?
दिल्ली सीएम, जो नाम चर्चा में हैं
दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली की सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है और सीएम चेहरे के लिए पार्टी ने प्रक्रिया तेज कर दी है, जिसमें कई नाम निकलकर सामने आए हैं। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा, सतीश उपाध्याय, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, अरविंदर सिंह लवली आदि शामिल हैं।