Homeराजस्थानकोटा-बूंदीनगर पालिका सांगोद के परिसीमन एवं सीमा विस्तार को लेकर कांग्रेस ने...

नगर पालिका सांगोद के परिसीमन एवं सीमा विस्तार को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

इंजीनियर रवि मीणा
कोटा: स्मार्ट हलचल/कोटा ज़िले के सांगोद नगर पालिका सांगोद के सीमा विस्तार एवं परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करवाने के आज आखिरी दिन पर नगर एवं मंडल कांग्रेस कमेटी सांगोद के एक प्रतिनिधी मंडल द्वारा उपखंड अधिकारी सांगोद को मिलकर ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत जिला कांग्रेस सचिव अफसार प्रधान ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार नगर पालिका सांगोद के का सीमा विस्तार एवं वार्डों का परिसीमन किया गया है इसमें जन भावनाओं को नजरअंदाज किया गया है। सांगोद नगर से 8 से 9 किलोमीटर दूर तक के गांव को नगर पालिका में शामिल किया गया है जिसमें उन गांवों के ग्राम वासियों एवं सांगोद नगर के नगर वासियों से कोई भी चर्चा नहीं की गई। जो कि जन भावनाओं के अनुरूप नहीं है। सांगोद नगर पालिका में शामिल ग्राम बेस्यार के ग्रामीणों ने कल ही उपखंड अधिकारी को इस बारे में आपत्ति दर्ज कराई है। पूर्व में ग्राम पंचायत कुराडिया के गांव ग्राम लक्ष्मीपुरा को सांगोद में शामिल करने पर भी ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताई गई है। ग्राम लक्ष्मीपुरा को अगर शामिल ही करना है तो उसका एक ही वार्ड बनाया जाए। ग्राम हरिपुरा जो नगर से 7 से 8 किलोमीटर दूर है उसको भी दीगोद पंचायत में ही रखा जाए। नगर के कई वार्डों में 5 से 6 किलोमीटर दूर के गांवों को शामिल कर दिया गया है जिससे वार्ड का क्षेत्रफल बहुत अधिक हो गया है। जैसे की पूर्व के वार्ड 18 में ग्राम जोगड़ी को शामिल किया गया है। जो तर्कसंगत नहीं है। पूर्व के नगर के सभी वार्डों के क्षेत्र को बदलकर इधर-उधर कर दिया है। जो नगर की भौगोलिक स्थिति के अनुसार सही नहीं है। जिससे क्षेत्र की जनता संतुष्ट नहीं है नगर पालिका सांगोद भी अपने सीमित संसाधनों से इतने बड़े क्षेत्र में अपने सफाई कार्य एवं अन्य कार्यों को आसानी से नहीं कर पाएगी जिससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। नगर पालिका सांगोद में शामिल गांवों के लोग भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। और सांगोद नगर के लोग भी क्षेत्र विस्तारित होने से सभी सुविधाओं में कमी महसूस करेंगे। अतः ज्ञापन के माध्यम से हमारा राज्य सरकार से निवेदन है कि सांगोद नगर पालिका के सीमा विस्तार एवं परिसीमन के बारे में पुनर्विचार करे। ज्ञापन देने के दौरान पार्षद एवं नगर उपाध्यक्ष निरंजन जैन, मीडिया प्रभारी एवं पार्षद सलीम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष शहजाद खान, नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES