Homeभीलवाड़ाशाहपुरासंवेदनशील मुद्दों पर जवाबदेही की मांग, -विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन -विधायक...

संवेदनशील मुद्दों पर जवाबदेही की मांग, -विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन -विधायक ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि

Published on

मामराज मीणा

 

स्मार्ट हलचल|शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में देश की सुरक्षा,सम्मान और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब की मांग को लेकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायकों ने एपस्टीन प्रकरण,भारत–अमेरिका व्यापार समझौता और सीमाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई।
स्थानीय विधायक मनीष यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रश्न पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठे कुछ मुद्दों और व्यापार समझौतों को लेकर पारदर्शिता आवश्यक है, ताकि देश की जनता को वास्तविक तथ्यों की जानकारी मिल सके।

विधायक ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं, इसलिए केंद्र सरकार को सदन और देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी विधायकों ने पीएम इस कोम्प्रोमाईज़ के नारे लगाते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली व कांग्रेस विधायक शामिल रहे ।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

नींद की जपकी आने से होटल पर खड़े ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, 2 गंभीर घायल, भीलवाड़ रेफर।

किशन वैष्णव शाहपुरा/ भीम उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अल सुबह 5 बजे दर्दनाक...

उपरेड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में एग्रीकल्चर कृषि संकाय खुलवाने कि 1 0 वर्ष मांग से अधुरी__ ___________

स्मार्ट हलचल|विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा के उपरेड़ा में पिछले 10 वर्ष से भी अधिक...

प्रशासन की लापरवाही से बाजार में कीचड़, आमजन परेशान

राजेंद्र खटीक शाहपुरा-नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में प्रशासन की लापरवाही और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली...