Homeराजस्थानकोटा-बूंदीतलवास में BSNL सेवा व्यवस्थित करवाने हेतु लोकसभाध्यक्ष, केन्द्र व राज्य के...

तलवास में BSNL सेवा व्यवस्थित करवाने हेतु लोकसभाध्यक्ष, केन्द्र व राज्य के संचार मंत्री से पुनः की मांग

बून्दी – स्मार्ट हलचल|जिले के तलवास में भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा 2-G, 3-G, 4-G की सेवा संचालित थी। उपभोक्ता ज्यादा होने व गांव पूर्व से पश्चिम दिशा में बसा होने के कारण कनेक्टिविटी व इन्टरनेट सेवा को व्यवस्थित करने हेतु विभाग ने ग्राम पंचायत भवन पर बूस्टर के रूप में छोटा टावर स्थापित किया गया। करीब एक माह पूर्व तेज अंधड़ के कारण पूराना मूल टावर गिर गया। तलवास में लम्बे समय से BSNLका बड़ा टावर स्थापित करवाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में बुस्टर टावर से ही कनेक्टिविटी व 3 G की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। गांव में अधिकांश उपभोक्ता परेशानी उठा रहे हैं।
BSNL विभाग द्वारा तलवास में स्थापित एयरटेल कम्पनी के बड़े टावर पर BSNL कम्पनी के उपकरण स्थापित करने के प्रस्ताव स्वीकृति हेतु प्रेषित किए गए हैं। प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति दिल्ली कार्यालय से प्रदान की जाएगी।
ग्रामीणों व उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करवाने हेतु मूलचंद शर्मा समाजसेवी तलवास ने कुछ दिनों पूर्व ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, अश्विनी कुमार वैष्णव केन्द्रीय संचार मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राज्य संचार मंत्री, महाप्रबंधक बीएसएनल जयपुर, सी.एल.प्रेमी विधायक, जे.पी.मीणा, जिला दूरसंचार अधिकारी, बूंदी को समस्या के समाधान हेतु पत्र प्रेषित किए गए हैं। समस्या का अभी तक समाधान नहीं होने से पुनः स्मरण पत्र भिजवा कर BSNL विभाग की सेवा व्यवस्थित करवाने हेतु निवेदन किया गया है। पूर्व विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल व वर्तमान प्रधान पदम कुमार नागर को भी सोमवार को ग्रामीणों ने समस्या का समाधान करवाने हेतु आग्रह किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES