HomeUncategorizedलाडपुरा में एनिकट निर्माण व मरम्मत की मांग तेज

लाडपुरा में एनिकट निर्माण व मरम्मत की मांग तेज

Published on


टूटे हिस्से से व्यर्थ बह रहा वर्षा जल, जलस्तर गिरने की आशंका

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा, स्मार्ट हलचल. लाडपुरा चौराहा एवं भैरूजी मंदिर खाल के समीप स्थित एनिकट का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टूटे हुए भाग के कारण वर्षा जल का ठहराव नहीं हो पा रहा और पानी बहकर व्यर्थ चला जाता है, जिससे भविष्य में भू-जल स्तर गिरने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार एनिकट का क्षतिग्रस्त हिस्सा काफी बड़ा है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो मिट्टी का कटाव भी बढ़ सकता है, जिससे आसपास के खेतों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र संज्ञान लेकर टूटे हुए हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने और स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एनिकट का पुनर्निर्माण या सुदृढ़ मरम्मत कर दी जाए तो वर्षा जल का संचयन बेहतर होगा और क्षेत्र में जलस्तर बढ़ेगा।

एनिकट के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के काश्तकारों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा और जल संकट से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा जताई है।


 

Latest articles

EAR प्रतिनिधिमंडल का मलेशिया दौरा, निर्यात व पर्यटन को वैश्विक मंच

“ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और संस्थागत सहयोग समय की आवश्यकता” — वी. के. जेटली कोटा का...

गलत का विरोध खुल कर कीजिए चाहे राजनीति हो या समाज: रितीक शर्मा

राजस्थान।स्मार्ट हलचल|राजनीति हो या समाज, गलत का विरोध खुलकर करना चाहिए। रितिक शर्मा ने...

बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना खंड में बड़ी परियोजना: समपार फाटक संख्या 99A पर बनेगा RUB, 25 फरवरी को 12 घंटे का ब्लॉक; दो प्रमुख...

एजाज़ अहमद उस्मानी जोधपुर, 24 फरवरी 2026।स्मार्ट हलचल|जोधपुर मंडल के अंतर्गत बीकानेर–मेडता रोड–डिगाना (BKN–MTDB–DNA) रेल...

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज का ब्रेक, पीपाड़–बोरुंदा–मेड़ता के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

एजाज़ अहमद उस्मानी स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा जोधपुर से पीपाड़, बोरुंदा...

More like this

नवनियुक्त एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|एनएसयूआई के बिजोलिया ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज मीणा और कार्यकर्ता किशन कुमार खटीक...

चारागाह भूमि की शिकायत करना पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

एलपुनित चपलोत भीलवाड़ा // जिले के काछोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में चारागाह भूमि...

दीक्षांत समारोह में काछोला की प्रतिभा रँगरेज को मिली मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री

संगम विश्विद्यालय के 12 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन काछोला 21 फरवरी-स्मार्ट हलचल|कस्बे के मोहम्मद...