Homeभीलवाड़ाग्रार्मीण नर्सेंज ने सीएमएचओ से की मेडिसिन स्टोर के चार्ज से मुक्ति...

ग्रार्मीण नर्सेंज ने सीएमएचओ से की मेडिसिन स्टोर के चार्ज से मुक्ति की मांग, सौपा ज्ञापन

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल| राजस्थान नर्सेंज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे ग्रामीण क्षेत्र के नर्सेंज ने भीलवाड़ा सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर ने फ़ार्मासिस्ट का जॉब चार्ट जारी कर दीया है जिसमे स्पष्ट रूप् से उन्हें चिकित्सालयो मे दवाई वितरण और भंडारण का कार्य आवटिंत किया है अतः भीलवाड़ा सीएमएचओ भी जल्द से जल्द एक आर्डर जारी कर सम्पूर्ण भीलवाड़ा जिले के नर्सेंज को अनावश्यक मेडिसिन के भंडारण चार्ज से मुक्ति प्रदान करे। यूनियन प्रवक्ता गिरिराज लढा ने बताया की भरतपुर और हनुमानगढ़ के सीएमएचओ ने आर्डर जारी कर नर्सेंज को राहत प्रदान की है उसी तरह भीलवाड़ा सीएमएचओ भी नर्सेंज की इस जायज मांग को पूरा करे। ज्ञापन देने मे सहाड़ा ब्लॉक से यूनियन ग्रामीण उपाध्यक्ष पारस जैन, नर्सेंज न्यूज़ 24 के संयोजक नूर मोहम्मद खान, गुरला से नीरज कुमार, गाडरमाला से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राजेश सांखला, खेराबाद से भूपेंद्र सिंह, भगवानपुरा से सुरेश बलाई, गंगापुर से सुमंत व्यास, विनोद सोनी, बडा महुआ से अमित शर्मा, करण सिंह, ललित जीनगर, दिनेश खटीक, नितीश मीणा, चंदू शर्मा आदि मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES