Homeराजस्थानजयपुरकिसानों की फसल खराबा एवं पशुओं के लिए चारे की मांग

किसानों की फसल खराबा एवं पशुओं के लिए चारे की मांग

जयपुर।स्मार्ट हलचल| मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव भूपेन्द्र सिंह पुराव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।उन्होंने बताया कि मांडलगढ़, बिजौलिया, काछोला, बड़लियास, कोटड़ी आदि क्षेत्र कृषि प्रधान हैं और यहां की अधिकांश जनसंख्या खेती पर निर्भर है। इस बार मानसून की अच्छी बारिश होने के बाद भी समय पर वर्षा रुक जाने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में खड़ी फसलों की बुहाई नहीं हो पाई और काफी नुकसान हुआ है।

पत्र में कहा गया है कि फसल खराबे के कारण किसानों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। दूसरी ओर, अनाज उत्पादन नहीं होने से पशुओं के लिए चारे का भी अभाव पैदा हो गया है, जिससे किसानों को अपने मवेशियों का पेट पालना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश सचिव ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को फसल खराबे एवं मवेशियों के लिए चारे का मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। साथ ही प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES