उदयपुर 18 मई|स्मार्ट हलचल|प्रिंसिपल रिव्यू डीपीसी के पात्र अभ्यर्थियों की ओर से आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से भेंट कर प्रिसिपल की अविलंब रिव्यू डीपीसी की मांग की गई ।प्रतिनिधि मंडल के संयोजक सुरेश बागड़ा के अनुसार रेसला प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी गोदारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में डीपीसी की प्रभारी अधिकारी डॉ सोनिया शर्मा एवं अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से मिलकर उन्हें अवगत कराया गया कि विगत वर्षों में प्रधानाध्यापकों तथा व्याख्याताओं का चयन वर्ष परिवर्तित हुआ जिसकी वजह से उनकी वरिष्ठता में भी परिवर्तन हुआ है। इस स्थिति में वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें आगामी वर्षों की प्रिंसिपल डीपीसी का लाभ नहीं मिला है जबकि सभी हेड मास्टर एवं कई व्याख्याता कनिष्ठ होकर भी प्रिंसिपल पद की पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं।
ऐसे समस्त पात्र अभ्यर्थियों के लिए प्रिंसिपल पदों पर रिव्यू डीपीसी अविलंब आयोजित करवाई जाने की मांग की गई ताकि उन्हें अपनी वरिष्ठता का समुचित लाभ मिल सके। प्रतिनिधि मंडल की ओर से आगामी 25 मई तक मांग पूर्ण नहीं होने पर निदेशालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।
इस अवसर पर राज्य के जयपुर ,अलवर, सिरोही,बाड़मेर, भरतपुर ,टोंक, डीग आदि जिलों से संगठन के प्रतिनिधि ऋषिराज चौधरी, राजेंद्र त्रिपाठी ,अनीता चौधरी,अलका भूड,भगवान सिंह , गोविंद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
